21/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : झरिया विधायिका सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोश गहराता जा रहा है.गुरुवार को जनता श्रमिक संघ असंगठित के बैनर तले कुसुंडा क्षेत्रीय सचिव गोपाल रवानी के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों ने केंदुआ पुल पर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की.पुतला दहन के दौरान संघ के क्षेत्रीय सचिव गोपाल रवानी ने कड़े शब्दों में विरोध जताते हुए कहा कि भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय द्वारा रागिनी सिंह पर की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है.उन्होंने कहा एक महिला जनप्रतिनिधि और श्रमिक नेता के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.जिलाध्यक्ष को अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए.साथ ही उनमें अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें तत्काल जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में संघ समर्थक उपस्थित थे.पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल रवानी,नवीन पंडित,दशरथ राम,उमा कुमारी,क्रांति कुमारी,यशोदा देवी,सबिता देवी,विजय पासवान,अमीर खान,गोल्डी सिंह,किशन पासवान, विजय कुमार वर्मा,विजय बहादुर,संटु सिंह,कंचन पासवान,सुनील रवानी,रवि पासी,अजय धारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.