21/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : गुरुवार की शाम भू-धसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्र केंदुआडीह पहुँचे धनबाद झामुमो नेत्री सह प्रवक्ता डॉ नीलम मिश्रा. उन्होंने भू-धसान और गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण किया.और प्रभावित लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना.मौके पर झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.उन्होंने मिडिया से बाते करते हुए कहा कि इस गंभीर मामले को लेकर वे जिला प्रशासन और कोल इंडिया के चेयरमैन से बातचीत करूंगी तथा समस्या के स्थायी समाधान के लिए पहल कर जल्द इस बंद सड़क को चालू करवाने का काम करूंगी.आगे उन्होंने कहा की धनबाद सांसद और विधायक का प्रियास विफल रहा.और इस मामले को दिनों ने राजनैतिक आखड़ा बना दिया.विधायक के द्वारा लंबे समय तक भू-धसान क्षेत्र में धरना प्रदर्शन किया गया उसके बाद भी कोई रिजल्ट नहीं हुआ.उन्होंने कहा की धनबाद उपायुक्त ने बताया है की
28 मई को यहाँ के विस्थापित लोगो एवं प्रशासनिक लोगो के साथ बैठक है.अगर 28 तारीख को बैठक सकारात्मक होता है और बंद सड़क को खिलने की बात व इस मुख्य मार्ग को चालू करने की बात होती है तो ठीक है नहीं तो हमलोग डीजीएमएस कार्यालय के समक्ष आंदोलन शरू करेंगे डीजीएमएस में ताला जड़ेंगे इसके लिए जितना भी उग्र आंदोलन करना पड़े करेंगे लेकिन इस सड़क को उजड़ने नहीं देंगे.मौके पर वार्ड 12 के पार्षद प्रतिनिधि गोविंदा राउत सहित स्थानीय लोगो में मो. ज़ाहिद,मंटू चौहान, जीतेन्द्र पासवान, मोनू पाठक, संजय वर्मा,बमबम यादव,राजेश गुप्ता उपस्थित थे.