24/05/2026
धनबाद : खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और बैडमिंटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 99G स्पोर्ट्स द्वारा 22 से 24 मई तक धनबाद के मेमको मोड़ स्थित 99G स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस एकेडमी परिसर में चले “नॉक आउट ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026” का भव्य समापन रविवार को हुआ। इस आयोजन में झारखंड के अलावे कई राज्यो के खिलाड़ियों ने भी शिरकत की थी।वही आज के इस समापन सह पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा और बीसीसीएल के डायरेक्टर पर्सनल मुरली कृष्णन रमैया ने शिरकत की।तीन दिनों तक चले इस बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन तीन श्रेणियों में किया गया था जिसमें अंडर 19 में सिंगल्स के पुरुष का विजेता विनीत कुमार और उपविजेता शान पांडेय, महिला सिंगल्स में विजेता अनिशा और उप विजेता प्रियंका कुमारी रही और डबल्स महिला में विजेता अनिशा और सुष्मिता और उप विजेता प्रियंका और मेहर ,वही डबल्स पुरुष में विजेता आफरीदीन आलम और विनीत कुमार रहे जबकि आरुष और विनायक उप विजेता रहे।वही दूसरी श्रेणी में सिंगल्स (मेंस) में कीर्तन अग्रवाल ,उप विजेता युवराज और डबल्स में युवराज और विनय सिंह की जोड़ी ने खिताब जीता जबकि उप विजेता चंदन कुमार और राकेश कुमार रहे। वही 40 की उम्र से अधिक पुरुष खिलाडी भी मास्टर्स/ वेटेरन्स श्रेणी में डबल्स की श्रेणी में सत्यप्रकाश सिंह और मुकेश कुमार की जोड़ी ने खिताब जीता जबकि दीपक कुमार और रवि कुमार सिंह उप विजेता रहे। वही विजेता और उपविजेताखिलाड़ियों को कार्यक्रम में आए अतिथियों द्वारा आकर्षक ट्रॉफी ,सर्टिफिकेट, टी शर्ट और कैश प्राइज दिया गया।वही इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आए धनबाद विधायक राज सिन्हा और बीसीसीएल के डायरेक्टर पर्सनल मुरली कृष्णन रमैया ने 99 G स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन होने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। वही इस मौके पर 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के सीएमडी श्याम पांडेय ने इस प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करवाने की बात कही।वही उन्होंने आगे बताया कि 99G स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस एकेडमी का उद्देश्य बैडमिंटन के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म देना है इसलिए अंतराष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया जिसमे खिलाड़ियों के लिए सभी प्रकार की सुख सुविधा का ध्यान रखा गया है।वही इस उदघाटन कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा,बीसीसीएल के डायरेक्टर पर्सनल मुरली कृष्णन रमैया,99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के सीएमडी श्याम पांडेय,सीईओ राम प्रताप सिंह,अमित रंजन, भानु प्रताप सोनी,आमिर हाशमी सहित काफी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे।