25/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
लोयाबाद : बांसजोड़ा बस्ती के ग्रामीणों ने बांसजोड़ा काली मंदिर के प्रागंण मे सोमवार को एक बैठक कर बीते 20 मई की हुई हिंसक झडप की घोर निंदा की.वही गांव के लोगों का कहना है कि गांव के माहौल को विगाडने मे रजनी देवी एवं मुकेश सिंह की भूमिका साफ झलक रही है क्योंकि घटना के एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार गांव के माहौल को विगाडने का काम किया जा जा रहा था बाद मे बाहर से असमाजिक लोगों को लाकर गांव के माहौल को विगाडने मे कोई कसर नही छोड़ी हिंसक झडप के बाद गांव के निर्दोष लोगों को केस नाम डालकर परेशान किया जा रहा है.गांव के समाजिक नेता राम रहीम को भी झुठे मुकदमें मे फंसाया गया है जब कि इस घटना से उसका कोई संबंध नही है.जिला प्रशासन से गांव के लोगो ने मांग की है कि घटना की निष्पक्षता से जांच हो ताकि निर्दोष ग्रामीणों को न्याय मिल सके.फिलहाल गांव की शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए लोयाबाद पुलिस लगातार बस्ती मे कैम्प किए हुए है.बैठक में विशाल महतो,सुनील रवानी,अनिल रवानी,गौरव सिंह, एस पी महतो,फुल देवी,निशा देवी,काजल देवी,रेखा देवी उपस्थित थी.