25/05/2036
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : नया धौड़ा स्थित झरिया रोड मध्य विद्यालय के पीछे रहनेवाले पूर्व बीसीसीएल कर्मी राजद नेता चन्द्रदेव यादव के घर के बाहर खड़ी JH10 BT 0868 होंडा साइन मोटरसाइकिल रविवार को दिन के उजाले में अज्ञात युवक चुराकर ले गया.घटना के बारे में पीड़ित चंद्रदेव यादव ने कहा कि घर के बाहर पहले भी मोटरसाइकिल अक्सर खड़ी रहती थी.लेकिन पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ.रविवार की शाम करीब चार बजे जब घर से बाहर निकला तो मोटरसाइकिल दरवाजे से गायब मिली.इसके बाद घबरा गया.काफी खोजबीन किया बाइक नहीं मिलने पर केंदुआडीह थाना को फोन कर घटना की जानकारी दिया.इसके बाद पुलिस पहुंची.आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने के बाद एक युवक घर के बाहर से मोटरसाइकिल चुराकर ले जाते दिखा.मामले में केंदुआडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया गया है.घटना के संबंध में केन्दुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि घटना की सूचना मिली थी.लिखित आवेदन के आलोक में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है.आगे मामले की जांच जारी है.