26/05/2026
रिपोर्ट : वरुण बेध
लोयाबाद : सिजुआ क्षेत्र के बॉसुदेवपुर कोलियरी के अन्तर्गत एकड़ा मोड स्थित बिजली सब-स्टेशन मे सोमवार की रात को ट्रान्सफार्मर चोरी करने के उद्देश्य से दर्जनों अपराधियों ने धावा बोल दिया.ठुक ठाक की आवाज सुनकर आस पास के लोग जब जाग गए तो सभी चोर भागे निकले.ध्यान देने वाली बात है कि बॉसुदेवपुर कोलियरी मे चोरो का इतना आतंक बढ गया है कि बीसीसील के अधिकारी के साथ साथ कर्मी भी परेशान है. हालात इतना खराब है कि बॉसुदेवपूर कोलियरी मे रात्री पाली मे कोई भी मजदूर काम करना नहीं चाहता है.हालांकि चोर ट्रांसफार्मर तो नहीं ले जा लेकिन जाते-जाते मैन लाइन के तार को काटकर छित्र भिन्न कर कर दिया.जिससे पूरा एकड़ा मे दस घंटे से बिजली बाधित है जिससे लगभग क्षेत्र के 5000 हजार की आवादी प्रभावित है.फिलहाल बीसीसील के इलेक्ट्रिशिन बिजली को पुनः बहाल को लेकर प्रयासरत है.वही बीसीसील के इलेक्ट्रिशिन का कहना है कि फॉल्ट कहा हुआ है.पकड़ मे नहीं आ रहा है चार से पांच घंटे तक का समय लग सकता है.इस घटना को लेकर एकड़ा के लोगों मे भारी गुस्सा और आक्रोश बना हुआ है.