26/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : राजपूत बस्ती, केंदुआ 5 नम्बर गंसाडीह क्षेत्र में झामाडा के पेयजल आपूर्ति में कम प्रेशर के कारण स्थानीय लोगों को लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. जनता की इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु केंदुआ पुल स्थित बिहारी लाल चौधरी जी की दुकान के समीप 18 इंच पाइप को 14 इंच पाइप से इंटर कनेक्शन कर जलापूर्ति के प्रेशर को बढ़ाने के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया.इस पहल से क्षेत्रवासियों को अब सुचारू एवं बेहतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी.जनता की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य जारी है.इस अवसर पर जिला महामंत्री मानस प्रसून,पंकज सिन्हा,निर्मल प्रधान,राजेश गुप्ता,मनीष पांडे,नवीन तिवारी,मनचल चौरसिया,राजेश चौरसिया,मितवा सोनकर,भोला सिंह, सचिन पासवान,अभिषेक राजरॉय एवं आदिल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे.