27/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
लोयाबाद : बुधवार को लोयाबाद मोड स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय मे पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो धनबाद सांसद ढुल्लु महतो पर काफी मुखर रहे.केन्द्र मे सरकार भाजपा की है फिर भी कोयला चोरी धडल्ले से जारी है केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्या कर रही है. चिटाही बस्ती मे धडल्ले से कोयला चोरी हो रहा है कौन है वो जो ये काम कर रहा है पूरे बाघमारा मे धडल्ले से राष्ट्रीय संपति की खुलेआम लुट मची है सांसद बताने की कृपा करेंगे की केन्द्र सरकार क्या कर रही है सांसद की संपति और मेरी भी संपति की जांच होनी चाहिए सांसद पर कितना मुकदमा दर्ज है इसकी भी जांच होनी चाहिए सांसद को केवल सुर्ख़ियों मे रहने का शोख है जिस काम को साधारण ढंग से किया जा सकता है उसमे भी फोटो खिचाते नजर आते है गया पुल अंडरपास मे कुदाल चला कर क्या दिखाने का प्रयास किया इनका केवल एक ही मकसद है अखबार की सुर्ख़ियों मे रहना चाहे वो अच्छा हो या बुरा लेकिन बुराई से इनका नाता गंभीर है जो जनप्रतिनिधि हमेशा विवादों मे रहा हो वो दूसरे पर झुठी अरोप लगा कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है अन्त मे इन्होंने कहा कि धनबाद के सांसद अपने घर के आगे पीछे आस पड़ोस मे हो रहे कोयला के अवैध खनन को बन्द करे.जहां तक लोयाबाद गोली कांड का मामला है उसकी में निंदा करता हूँ.जिला प्रशासन मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें.