29/05/2026
धनबाद : जोरापोखर थाना क्षेत्र के 2 नंबर डुमरी जामाडोबा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। गोलीबारी में रिक्की सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।प्रारंभिक जांच में लोहे के अवैध कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई को गोलीबारी का कारण माना जा रहा है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।