31/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
लोयाबाद : कनकनी चार नंबर स्थित योगेश स्मृति पुस्तकालय प्रांगण में रविवार को पूर्व मंत्री सह पिछड़ा आयोग के सदस्य स्व योगेश्वर प्रसाद योगेश की 19वीं पुण्यतिथि सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई. योगेश स्मृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव रंजन प्रसाद योगेश एवं संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम गोपाल भुवानिया ने किया.कार्यक्रम की शुरूआत उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी. कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह,धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर अरुण चौहान,विजय झा, वैभव सिन्हा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा की योगेश्वर प्रसाद योगेश सादगी ईमानदारी शालीनता के धनी थे.सादगी से परिपूर्ण उनके जीवन शैली महान थी.आज के युवाओं को उनके रास्ते पर चलने की जरूरत है.उन्होंने संगठित असंगठित मजदूर एवं प्रवासी मजदूरों के बारे में प्रखरता से आवाज उठाते थे.दलितों पिछड़ों एवं मजदूरों के मसीहा थे.उन्होंने श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की लड़ाई लड़ी एवं असंगठित मजदूरों की बेहतर जिंदगी के लिए कई सुझाव केंद्र सरकार को दिए.हमलोगो का सौभाग्य है की उनके पुण्यतिथि पर पहुंचकर माला अर्पण करने का मौका मिला.उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी.पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए योगेश जी को अभिभावक कहा और उन्हे गांधी वादी नेता बताया.वही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा की योगेश बाबु जीवन भर गरीब, मजदूर व कमजोर वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे.वे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष से लेकर सांसद, विधायक, मंत्री व पिछड़ा आयोग के सदस्य तक बने.इसके बावजूद भी वे पुरा जीवन ईमानदारी व सादगी के साथ जिये.आगे उन्होंने कहा की एक छोटे परिवार से उभरकर अपने चरित्र को बचाते हुए समाज के प्रति समर्पित उनका समर्पण ही उनका सबसे बड़ी पूंजी है. उनके आचरण व चरित्र को लोग अपने जीवन में ढालने का प्रयास करे.वही कोंग्रेसी नेता वैभव सिन्हा ने कहा कि योगेश जी एक महान आदर्शवादी नेता छाया: सन्मार्ग थे.उन्होने अपने पूरे जीवनकाल मे कभी मुसीबतो से समझौता नही किया ब्लकि उससे डटकर लड़े.वही डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने कहा कि योगेश बाबु एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के नेता थे.उनकी कथनी और करनी में अंतर नही था इसलिए वे सभी दलो के प्रिय थे.उन्होंने हमेशा गरीब मजदूर की आवाज को बुलंद करने का काम किया.उन्हें हम शत शत नमन करते है.वही योगेश स्मृति मंच के अध्यक्ष सह योगेश्वर प्रसाद योगेश के पुत्र राजीव रंजन प्रसाद योगेश ने योगेश बाबू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की योगेश जी निर्भिक,इमानदार,स्वच्छ छवि के कद्दावर नेता है.वे देश सेवा में तत्पर रहते थे.उनके ईमानदारी से किए कार्य के चलते उन्हें कोयलांचल में गाँधी वादी नेता कहा जाता है.श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में लक्ष्मण तिवारी,अक्षयवर प्रसाद ,शहीद खां,मनोज चौहान,दिलीप सिन्हा,मनोवर हुसैन ,सिपाही चौहान ,राजकुमार महतो असलम मंसूरी,सुदेश चौहान,आशीष सिन्हा,विशाल रावत,भोला सोनी,पवन कुमार इत्यादि लोगो उपस्थित थे.