02/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुसुंडा एरिया के मटकुरिया स्थित ऑफिसर्स क्लब में मंगलवार को राजभाषा विभाग की ओर से हिंदी कार्यशाला आयोजित किया गया.कार्यशाला का उद्घाटन कुसुंडा एरिया एचआर हेड योगिता सकलानी, बीसीसीएल मुख्यालय हिंदी विभाग से आई अनुवादक वंदना गुप्ता,कुसुंडा एरिया राजभाषा विभाग के अनुवादक मनीष कुमार सहित अन्य लोगो ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया.इसके बाद सभी ने हिंदी के छाया वादी युग के कवि जयशंकर प्रसाद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया.कार्यक्रम के दौरान बीसीसीएल मुख्यालय से आई अनुवादक वंदना गुप्ता ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला में उपस्थित बीसीसीएल कर्मियों को प्रेरित करने के लिए कक्षा आयोजित कर जानकारी दी.एरिया एचआर हेड ने योगिता सकलानी ने कहा कि हिंदी की उपयोगिता बढ़ाने के उद्देश्य से कंपनी द्वारा समय समय पर कार्यशाला आयोजित किया जाता है.जिसमे कार्यालय के कार्यों में हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता है.कर्मी ज्यादा से ज्यादा अपने कार्यों को हिंदी में निपटाए. कार्यक्रम में उपस्थित एरिया के विभिन्न इकाई से आए कर्मियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित किया गया.जिसमे प्रथम त्रिलोकी प्रसाद,दितीय तेजनारायण प्रसाद,तृतीय हीना देवी,चतुर्थ विद्यानाथ झा व सुरेंद्र कुमार विजयी घोषित किए गए.जिन्हें पारितोषिक पुरस्कार दिया गया.मौके मर नोडल ऑफिसर राजभाषा विभाग कुसुंडा एरिया चन्द्रप्रकाश,,नितेश पाण्डेय,आनन्द कुमार,सुमित कुमार,अन्नू कुमारी,गोलू हाड़ी सहित अन्य उपस्थित थे.