02/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुसुंडा क्षेत्र के विभिन्न इकाई में कार्यरत माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के बीच कुश कुमार सिंह ने मंगलवार को दौरा कर अपने समर्थकों को एकजुट करना शुरू कर दिया है.दौरा के दौरान शाम को न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी पहुंचे और बैठक की.इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि माइनिंग सुपरवाजरी स्टाफ के लिए कंपनी के नियमानुसार मिलनेवाले सुविधाओं और उनके हक की लड़ाई के लिए सभी को एकजुट करने का कार्य हमेशा मैने किया.ये बात माइनिंग स्टाफ को भी पता है. सभी एरिया में कार्यरत माइनिंग स्टाफ के बीच एक सप्ताह तक दौरा करेंगे. ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआइडीइओए) से गलत तरीके से निष्कासन को लेकर मेरे समर्थकों के बीच भारी आक्रोश है.आनेवाले समय में गलत तरीके से निष्कासन का जबाव समय आने पर संवैधानिक तरीके से दिया जाएगा.माइनिंग स्टाफ के हक के लिए हमेशा कार्य करेंगे.दौरा के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी.मौके पर वाईके सिंह,रवि भूषण प्रसाद, ओम प्रकाश सिंह,राजेश कुमार,जगदीश राम,दिलीप सिंह,शंभू पासवान,बालेश्वर पंडित,सीताराम सिंह,नंदकिशोर कुमार,धनंजय पासवान,शंकर लकड़ा,नरेंद्र कुमार,अर्जुन प्रसाद,प्रयाग कुमार,दीपक कुमार,लव प्रताप सिंह, भरत सिंह,जशवंत सिंह उपस्थित थे.