03/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : मुनीडीह ओपी क्षेत्र के मुनीडीह बाजार में बुधवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए.घायलों में यूको बैंक सीएसपी संचालक मिथलेश दास गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें पहले मुनीडीह क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है.घटना यूको सीएसपी मे घटी.मारपीट और हंगामे की सूचना मिलने पर मुनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद मामला शांत हुआ.सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है.मिथलेश की स्वजन ने बताया की वे सीएसपी में कार्य कर रहे थे तभी तीन लोग वहाँ आये और मारपीट करते हुए समान तोड़ फोड़ कर पैसे भी छीन लिए.घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है.देर शाम तक दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल आवेदन नहीं दिया गया.