04/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तोपचांची वन प्रक्षेत्र, धनबाद की ओर से एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली राजगंज से प्रारंभ होकर तोपचांची तक गई, जिसमें प्रक्षेत्र के सभी वनरक्षी, प्रभारी वनपाल एवं वन कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली राजगंज से होते हुए तोपचांची प्रखंड के विभिन्न ग्रामों —तोपचांची, दुमदुमि, पावापुर, मछेदहा एवं भुइयांचित्र — से गुजरी। इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न खतरों की जानकारी दी गई।रैली के समापन पर मछेदहा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्राम सभा में प्रभारी वनपाल विकास सेन, वन समिति अध्यक्ष रावण किस्कू, उपमुखिया प्रतिनिधि नरेश कुमार शर्मा सहित गाँव के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण की रक्षा करने, पेड़ बचाने एवं नए पेड़ लगाने का दृढ़ संकल्प लिया।