05/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी थाना अन्तर्गत एकड़ा सूर्य मंदिर के समीप सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल रहा.बीसीसील के अधिकारियों के साथ CISF जवानों की भारी तदाद यह बताने के लिए काफी था कि शुक्रवार के दिन कुछ बड़ा विवाद हो सकता है.दरअसल मामला सिजुआ एरिया पांच के कनकनी कोलियरी के अन्तर्गत रामअवतार आउटसोर्सिंग कंपनी कार्य कर रही है कंपनी के ओबी डम्पिंग की समस्या के निदान के लिए एकड़ा जोरिया नदी के किनारे रोड निकालकर बासुदेवपुर मे डम्प करना चाह रही थी.बीसीसील जो रोड बना रही है वो गोपालीचक पासी धोड़ा जो घनी आबादी वाला क्षेत्र है.उसी रास्ते से ले जाना चाहती थी जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया.वही ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भी बीसीसील उस क्षेत्र मे रोड निर्माण का कार्य कर रही थी.वही ग्रामीण जब विरोध करते तो बीसीसील के अधिकारियों के द्वारा सख्ती से पेश आते ओर कहा जाता था की ज्यादा बोलोगे तो अन्दर करवा देंगे.स्थानीय लोगो ने बीसीसील के इस मनमानी की शिकायत धनबाद के महापौर संजीव सिंह से की. शिकायत पर महापौर संजीव सिंह स्थानीय लोगो के समर्थन में शुक्रवार को एकड़ा पहुँचे जहाँ वार्ड नंबर 9 की पार्षद सुनैना पासवान के अग़वाई में ग्रामीणों ने महापौर का जोड़दार स्वगात किया.जिसके बाद महापौर श्री सिंह ने एकड़ा जोडिया नदी का निरीक्षण किया ओर मौके पर मौजूद बीसीसील अधिकारियो को जमकर फटकार लगाई. आगे श्री सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी गलत ढंग से ओबी डंप करने का रस्ता बना रही है.एक तरफ सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग अपना कार्य कर रही है. ओर दूसरी ओर रामावतार कंपनी ओबी डंप कर जोडिया नदी का अस्तित्व खत्म करना चाहती है.इस नदी में बरसों से स्थानीय लोगों के द्वारा छठ पूजा ओर लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है. उन्होंने इस मामले को लेकर बीसीसीएल के सीएमडी से मुलाकात करने की बात कही. फिलहाल ओबी डंप के लिए बनाए जा रहे रास्ते का कार्य बंद कर दिया गया है.वही गोपालीचक के आजसू नेता जितु पासवान ओर संतोष पासवान के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने बीसीसील प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेवाजी की.मौके पर महंत पांडे,करकेंद व्यापारी वर्ग से राजू पांडे उमेश हेलीवाल, आलोक राय,वार्ड नंबर 9 की पार्षद सुनेन पासवान,आजसू पार्टी नगर अध्यक्ष जीतू पासवान,महानगर अध्यक्ष संतोष पासवान, दानी सिंह,शैलेश पाण्डेय,रविंदर पासवान,सनी,बबलू पासवान, सूरज पासवान, रवि पासवान, राज पासवान सहित गोपालीचक नंबर-1 एवं 2, करकेंद खटाल तथा आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे.