07/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : गोंन्दुडीह खास कुसुंडा कोलियरी में असंगठित मजदूरों के ट्रक लोडिंग चार्ज बढ़ाने की मांग का मामला रविवार को डीओ प्रतिनिधि और असंगठित मजदूरों कांटा के समीप बैठक कर सुलझा लिया गया.डीओ प्रतिनिधियों ने बताया कि मजदूरों के साथ बैठक संपन्न हुआ.मजदूरों के लोडिंग चार्ज में बढ़ोतरी का मामला पुराना है.जिसपर मजदूरों के साथ वार्ता किया गया.जिसमे स्टीम कोयला के लोडिंग में 50 रुपए,आरोएम कोयला लोडिंग में 20 रुपए की बढ़ोतरी करने पर सहमति बनी है.वही असंगठित मजदूर बासुदेव यादव ने बताया की लंबे से हम मजदूरों का ट्रक लोडिंग चार्ज बढ़ाने का कल के आंदोलन के बाद आज बैठक कर सुलझा लिया गया है.बैठक में डीओ प्रतिनिधियों में ब्रह्मदेव यादव,टुनटुन यादव,जोगिंद्र यादव,गोपाल यादव,महेंद्र रवानी,नागेन्द्र निषाद,राजू रजक,कुंवर रजक, छोटन रजक,तापसी यादव,शीतल यादव,शिवकुमार यादव जबकि मजदूरों में बासुदेव यादव,गोपाल यादव,झुमका पोद्दार,शेखर चौहान,मनदीप चौहान,मीरा देवी,कारी देवी,जगदीश भुईयां,कैला भुईया,प्रेम यादव,संजय यादव,गणेश भुईयां,रावण निषाद आदि उपस्थित थे.