07/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : श्री श्री सत्यनारायण ठाकुर बाड़ी मंदिर सेवा समिति की ओर से रविवार को केंदुआ सिनेमा हॉल के समीप दही का शरबत (छाछ) राहगीरों के बीच वितरण किया गया.वितरण कार्य मंदिर के पुजारी रमेश तिवारी के देखरेख में किया गया. मंदिर के पुजारी रमेश तिवारी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी पुरुषोत्तम मास के पवित्र महीने में भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के बीच दही का शर्बत(छाछ) का वितरण किया.जिसमे छाताटांड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सह मंदिर सेवा समिति के सदस्य पंकज भुवानिया के अलावे कालू मानकाशिया, श्रीराम चौरसिया, बच्चन शर्मा, अशोक गुप्ता, प्रकाश मानकाशिया, करण अग्रवाल, संजय गोयल, नवल प्रसाद मुन्ना, सिन्टू रवानी, छोटू गुप्ता सहित अन्य लोगो का सराहनीय सहयोग रहा.