10/06/2026
धनबाद : विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार की रात भूली बी ब्लॉक टेंपो स्टैंड के पास कोयला लदे दो ट्रकों को रोक दिया. उन्होंने कहा कि भूली कॉलोनी क्षेत्र में जब भारी वाहनों के आवागम पर रोक है तो कोयला लदे ट्रक किसके आदेश पर चल रहे है. उन्होंने सिटी एसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी और भूली कॉलोनी क्षेत्र से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की.विधायक ने मौके पर पहुंचे भूली ओपी पुलिस को दोनों ट्रकों को थाने ले जाकर उनके कागजात और तय रूट की जांच करने को कहा.