13/11/2025
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : सियालगुदरी पंचायत के पुटकी मस्जिद मोहल्ले में 4 अक्टूबर की तेज बारिश से जानकी देवी का मिट्टी का घर गिर गया था। गुरुवार को श्री कृष्णा गो फाउंडेशन के फाउंडर सूरज कुमार गिरी उर्फ विशाल ने वादा निभाते हुए उन्हें 10 करकट शीट देकर सहायता की। उन्होंने कहा कि गो सेवा के साथ मानव सेवा के लिए फाउंडेशन हमेशा तत्पर रहेगा।इस मौके पर कांग्रेस बीस सूत्री धनबाद प्रखंड सदस्य शाहरुख़ खान, उपमुखिया प्रतिनिधि राजू अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, अमरजीत शर्मा, दीपू बाउरी समेत कई लोग मौजूद थे।