10/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : बुधवार को असंगठित मजदूर मोर्चा की एक बैठक धनबाद सर्किट हाउस में विधायक चंद्रदेव महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई.संचालन केंद्रीय महामंत्री निताई महतो ने की.बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि गिरिडीह बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री में असंगठित मजदूर मोर्चा जथेवार आंदोलन चला रहे हैं.16 जून को बालमुकुंद फैक्ट्री में ऐतिहासिक आंदोलन को लेकर गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय के समक्ष चेतावनी रैली का आयोजन किया गया है.धनबाद - बोकारो- एवं गिरिडीह के असंगठित मजदूर मोर्चा एवं भाकपा-माले के सदस्यों से विधायक जी ने आव्हान करते हुए कहे की चेतावनी रैली में भारी से भारी संख्या में लोग पहुंचे और उक्त रैली को सफल बनावे.धनबाद कोयलांचल में आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल पा रहा है.वहीं रैयत की भूमि पर जबरन कार्य कर कोयला उठाव जारी है.रैयत विस्थापितों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है.इसे लेकर असंगठित मजदूर मोर्चा कोयलांचल में बड़े आंदोलन का शंखनाद करेंगे.अगले माह में असंगठित मजदूर मोर्चा द्वारा 12 जुलाई को बोकारो जिला सम्मेलन, 19 जुलाई को धनबाद जिला सम्मेलन एवं 28 जुलाई को गिरिडीह जिला सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया.केंद्रीय महामंत्री निताई महतो ने कहा कि असंगठित मजदूर मोर्चा झारखंड- बिहार के अलावे अन्य राज्यों में इसका विस्तार किया जाएगा.जहां मजदूरों की विभिन्न जटिल समस्याओं की निदान को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे.बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दीप नारायण भट्टाचार्य, भाकपा माले जिला सचिव बिंदा पासवान,केंद्रीय सचिव पवन महतो,कन्हाई पांडे,श्रीकांत सिंह,अजीत राय,कृष्ण कुमार,सुरेश प्रसाद,सम्राट चौधरी( बिट्टू दा), विजय कुमार पासवान,गणेश दास,सुरेश पासवान,सुरेंद्र वर्मा, सविन्द्र सिंह,राकेश कुमार, प्रदीप हरिजन,रविंद्र सिंह, सुधामई शेखर,राम विनय सिंह,संतोष कुमार सिंह,विजय पासवान, ममता देवी,अनिल गुप्ता,कालाचंद प्रमाणिक,प्रदीप दे, ओरधेदु दत्ता, संदीप बाउरी आदि शामिल थे.