10/06/2026
धनबाद : बुधवार को धनबाद के टाऊन हॉल में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, धनबाद जिला समिति द्वारा एक दिवसीय BLA-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री लक्खी सोरेन ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव श्री मन्नू आलम ने किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह केन्द्रीय प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पाण्डेय उपस्थित हुए। सम्मेलन की शुरुआत झारखण्ड आंदोलन के महानायक, झारखण्ड के जनक एवं झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं श्रद्धांजलि देकर की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्ष, त्याग और झारखण्ड निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।सम्मेलन में धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में BLA-2, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना, बूथ प्रबंधन को मजबूत करना तथा आगामी चुनावी चुनौतियों के प्रति कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित एवं जागरूक करना था।सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया के माध्यम से झारखण्ड के वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा इस तरह के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगा तथा यह सुनिश्चित करेगा कि राज्य के किसी भी पात्र नागरिक का मतदान अधिकार प्रभावित न हो।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची का गहन सत्यापन करें, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा गलत तरीके से हटाए गए नामों को पुनः शामिल कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का संगठन ही पार्टी की वास्तविक ताकत है और मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है।सम्मेलन में संगठन द्वारा सभी BLA-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराएं तथा संगठन की नीतियों एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण, मतदाता सूची पुनरीक्षण तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में टुण्डी के माननीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य डॉ निलम मिश्रा, रमेश टुडू, क़ाज़ी सिराज अहमद, गुरुचरण बास्की, तस्लीम अंसारी, पूर्व मेयर श्री चन्द्रशेखर अग्रवाल,उप महापौर अरूण चौहान,जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अजय रवानी कालीचरण महतो अकबर अंसारी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, संगठन सचिव मनोज रवानी, मनोज महतो,सह सचिव तपन तिवारी, रंजीत महतो, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, सचिव रामू मंडल , उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान, मिहिर दत्ता,बंटी सिंह,राजू प्रमाणिक प्रवक्ता आकाश रवानी , कुणाल कुमार, आज़ाद महतो,मिना हेमब्रम,हसिना खातून, लक्ष्मी मुर्मू,प्रेमा पाण्डे, सहित सभी प्रखंड के पदाधिकारीगण,नगर के पदाधिकारीगण, पंचायत एवं वार्ड के पदाधिकारीगण सहित सैकड़ों कि संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थें।