10/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : पुटकी चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के नव-निर्वाचित अध्यक्ष चांद परवेज,महासचिव कुमार संभव सिंह तथा कोषाध्यक्ष पंकज कुमार बरनवाल क़ो धनबाद चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के महासचिव अजय नारायण लाल ने बुधवार को पुटकी श्रमिक क्लब में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधिवत शपथ दिलाई.इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई.कार्यक्रम की शुरुआत समारोह में शामिल अथितियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव अजय नारायण लाल उपस्थित रहे.उन्होंने मिडिया से बाते करते हुए कहा कि पुटकी चेंबर ऑफ कॉमर्स केवल एक संगठन नहीं बल्कि क्षेत्र के व्यापारियों की सामूहिक शक्ति और आवाज़ है.उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा क्षेत्र के व्यापारिक एवं आर्थिक विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया.नवनिर्वाचित टीम के नेतृत्व में पुटकी चेंबर ऑफ कॉमर्स नई ऊर्जा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करेगी.में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों के साथ यहां के व्यापारियों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बड़े उत्साह के साथ मतदान कर नए लोगों का चुनाव किया. अब दोनों को मिलकर यहां के व्यापारियों के हित में काम करना होगा.