11/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : बीते 18 मई को गोधर 6 नंबर में हुए भू धसान से प्रभावित शिवा पासवान परिवार के साथ गोफ स्थल के समीप पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को एकदिवसीय धरना पर बैठ गये.धरना पर बैठे शिवा पासवान के समर्थन में आस पास के स्थानीय लोग भी समर्थन में धरना में शामिल थे.धरना पर बैठे शिवा पासवान ने कहा कि भू धसान की घटना के चपेट में मेरा गोदाम आ गया.गोदाम के दीवारों में दरारे आ गई.लाखों का सामान नुकसान हो रहा है.मेरा पूरा परिवार दहशत में है. बीसीसीएल प्रबंधन घटना के बाद आश्वाशन दिया था शिफ्टिंग के लिए.लेकिन अभी तक प्रबंधन ने शिफ्ट नहीं कराया.बेलगाड़ियां जाने के सवाल पर शिवा पासवान ने कहा कि बेलगढ़िया में अभी व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुआ है,परिवार लंबा है,डेकोरेशन का धंधा है,रोजगार नहीं चलेगा तो परिवार का भरण पोषण कैसे होगा. शिवा पासवान के धारना स्थल पर बीसीकेयू संयुक्त महामंत्री हरि प्रसाद पप्पू यूनियन के एरिया सचिव भूषण महतो देर शाम पहुंचे और बीसीसीएल प्रबंधन से फोन पर मामले को लेकर बात किया.श्री पप्पू ने कहा फोन पर बात प्रबंधन से हुई है.प्रबंधन ने आश्वाशन दिया है मामले का समाधान करने का.वही शिवा पासवान से कहा कि धरना शुक्रवार को भी जारी रहेगा.जब तक शिफ्ट नहीं कराया जाएगा तब तक गोफ की भराई नहीं करने दिया जाएगा.धरना में शामिल लोगों में शिवा पासवान उर्फ शिवनंदन पासवान,नगीना पासवान,पार्वती देवी,सरस्वती देवी,रंजू देवी,ऊषा देवी, शारदा देवी,अंजली देवी,मंजू देवी,गीता देवी,सुनैना देवी,बालिका देवी,दिनेश धारी,राजू पासवान,रामानंदन पासवान,श्रवण पासवान,अवधेश चौहान,बहादुर विश्वकर्मा,जवाहर प्रसाद वर्मा,डब्लू यादव,मुन्ना वर्मा, एसएस इक़बाल,शीला देवी,धर्मेंद्र गौस्वामी सहित अन्य लोग शामिल थे.मामले में एनजीकेसी प्रभारी पीओ ने कहा कि धरना की जानकारी मिली है,धरना पर बैठे परिवार से बातचीत हुई है,मामले का जल्द निपटारा कर लिया जाएगा.