11/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कोयला इस्पात मजदूर पंचायत से जुड़े नेता कुसुंडा क्षेत्र के श्रमिकों से जुड़ी 38सूत्री मांगों पर वार्ता करने गुरुवार को कुसुंडा जीएम से वार्ता करने पहुंचे.इस दौरान पंचायत के नेताओं ने जीएम के समक्ष मजदूरों के प्रमोशन,अस्पतालों और डिस्पेंसरी में डाक्टर की उपलब्धता सहित अन्य बातों को रखा.वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में सकारात्मक हुआ.पंचायत के नेताओं ने बताया कि जीएम के साथ सकारात्मक वार्ता हुआ.उन्होंने मांगो पर जल्द सकारात्मक पहल करने का अवश्वासन दिया है.वार्ता में प्रबंधन की ओर से जीएम निखिल बी त्रिवेदी,एरिया एचआर हेड योगिता सकलानी,एरिया प्रशासनिक अधिकारी देवाशीष बाग,ट्रेनी एचआर रविशंकर जैसवाल जबकि पंचायत की ओर से महामंत्री अर्जुन सिंह,लाल बिहारी यादव,जोगेंद्र यादव,बिहारी चौहान,अवधेश सिंह,चंदन चौधरी,राजेश कुमार,बालेश्वर पंडित,भोला राम,भोला पासवान,रामप्रवेश पासवान,बजरंगी कुमार,ग्रीस राजभर,रणजीत पासवान,गुरु प्रसाद महतो,अशोक यादव सहित अन्य शामिल थे.