केंदुआ.केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के पत्रकार वरुण वैध की पत्नी मोनालिशा वैध 38 का आकस्मिक देहांत शुक्रवार की सुबह हो गया.पिछले पांच साल से कैंसर रोग से पीड़ित रहने के कारण बीमार चल रही थी.उनकी दो पुत्री है ,जिसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है.उनके देहांत पर केंदुआडीह थानाप्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय,वार्ड 12 पार्षद प्रतिनिधि गोविंद राउत,समाजसेवी रामगोपाल भुवानिया, श्रीराम चौरसिया, जी बीसीकेयू नेता हरि प्रसाद पप्पू, टुनटुन यादव,राजेश यादव,भूषण महतो सहित केंदुआ पुटकी के पत्रकारों में ज्ञानदेव पांडेय, प्रदीप वर्मा,श्रीकांत गिरी,आजाद झा,रमेश तिवारी,संजय रवानी,राजू चौहान,रत्नेश मिश्रा,तापस पालित,बंटी सिन्हा,लव कुमार वर्णवाल सहित अन्य लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की है.