धनबाद के कुसुंडा क्षेत्र में असंगठित मजदूरों की समस्याओं को लेकर जनता मजदूर संघ बच्चा गुट ने प्रबंधन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की है। संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने समर्थकों के साथ कुसुंडा जीएम से मुलाकात कर पांच सूत्री मांगों को रखा।