धनबाद : रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर नेताजी सपोर्टिंग क्लब रेंगुनी भूली की और से SJAS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के स्वजन्य से एक महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.आज के इस रक्तदान शिविर का उदघाटन SJAS हॉस्पिटल के निर्देशक शिवेन्द्र सिंह ने किए एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के बाघमारा प्रभारी अबोध नारायण प्रसाद भी उपस्थित थे.उन्होंने अपने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा की आज इस महान काम में हमारा भागीदारी मिला जिससे हम अपने आप को धन्य महसूस करते हैं साथ ही साथ नेताजी क्लब भूली के सभी कार्यकर्त्ता के प्रति आभार प्रकट करते हैं. क्योंकी उन्होंने इस पुनीत काम में सेवा करने का मौका दिया. आज के इस महा रक्तदान शिविर में 35 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किये उन सभी रक्तदाताओं को नेताजी स्पोर्टटिंग क्लब रेंगुनी भूली की ओर से आभार प्रकट किया गया एवं संगठन की ओर से उनके इस सहभागिता के लिए धन्यवाद दिए.इसके आलावे आज के इस कार्यक्रम में धनबाद के कुछ विशेष संगठन के कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया.जिसमे मुख्य रूप से झारखण्ड बांग्ला भाषा उनयन समिति की और से भवानी बन्दोंपाध्यय, नव संकल्प मंच की ओर से पंकज कुमार सिंह, मानस रंजन पॉल, मनमोहन सिंह, मानवाधिकार प्रोटेक्शन झारखण्ड की ओर से सुधीस्ट कुमार एवं संजीत सिंह, भूली ब्लड डोनर ग्रुप की ओर से रवि सिंह,शकुंतला देवी एजुकेशन सोसाइटी से नीरज शर्मा को सम्मानित किया गया. SJAS हॉस्पिटल की ओर से नेताजी सपोर्टिंग की ओर से सम्मानित किया गया एवं हॉस्पिटल की ओर से भविष्य में इस तरह का रक्तदान शिविर कराने का भरोसा दिया गया.हॉस्पिटल की ओर से प्रशासक सत्यम सहानी आशुतोष,सुदीप पांडेय, मंजीत, दुर्गा, विश्वजीत,ओम पांडेय एवं सनाउल,अनिल,रुक्सार उपस्थित थे एवं नेताजी सपोर्टिंग क्लब की ओर से अध्यक्ष - पार्थ सारथी दत्ता, सचिव - अमिताभ दत्ता उर्फ़ राणा दत्ता और विश्वजीत पॉल, सुदामा राम आदि उपस्थित थे.