16/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुसुंडा एरिया परिसर में मंगलवार को 'स्वच्छता पखवाड़ा' का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत कुसुंडा एरिया के जीएम एनबी त्रिवेदी की उपस्थिति में की गई, जहां उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर जीएम श्री त्रिवेदी ने सभी को स्वच्छता के प्रति सदैव जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा स्वच्छ रहने से ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि इसे हमें अपनी दैनिक आदतों में शामिल करना होगा।प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यह स्वच्छता पखवाड़ा आगामी 30 जून तक जारी रहेगा, जिसके तहत परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और सफाई अभियान चलाए जाएंगे.सामूहिक शपथ लेनेवाले अधिकारियों कर्मचारियों में एनबी त्रिवेदी (जीएम),प्रशांत मोहन (एरिया प्लानिंग ऑफिसर),देवाशीष बाग (एरिया प्रशासनिक ऑफिसर),तुषारकांत (एरिया सेफ्टी ऑफिसर),आशुतोष कुमार (एरिया सर्वे ऑफिसर),राहुल सिंह, सतेन्द्र मिश्रा, मो आरिफ, अंबिका प्रसाद,सुनील कुमार सिंह, राजकुमार प्रामाणिक, राजन,सिकंदर (एरिया फाइनेंस), मनोज कुमार, कुंदन लाल,चंदन चौहान, कुंदन रविदास, ब्रह्मदेव हजाम,कारू भुईयां, जितेंद्र तांती, वकील हेम्ब्रम, विक्की पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.