17/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुसुंडा एरिया के रेल कांटा घर में कार्यरत बीसीसीएलकर्मी सुजय बनर्जी (47)का आकस्मिक निधन बुधवार को अशर्फी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ड्यूटी से वापस सुगियाडीह स्थित अपने घर पहुंचे.घर पहुंचने के बाद पीठ और सीने में दर्द की शिकायत पर अशर्फी अस्पताल इलाज के लिए गए थे.जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनके आकस्मिक निधन की खबर सुन कुसुंडा एरिया में कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों ने गहरा दुख प्रकट किया.वे अपने पीछे पत्नी दो लड़के सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है.उनके आकस्मिक निधन पर जीएम निखिल बी त्रिवेदी,पूर्व जीएम एके सिंह,एके शर्मा,एरिया प्रशासनिक अधिकारी देवाशीष बाग, पूर्व सेल्स ऑफिसर मनमोहन कुमार,परमिंदर कुमार,एरिया सेल्स ऑफिसर राहुल सिंह, सुनील कुमार सिंह, अलिंद्र प्रसाद,अंबिका प्रसाद,सुनील कुमार सिंह,धनंजय राय,प्रबल प्रताप सिंह, मो सरफराज सहित अन्य कर्मियों ने शोक संवेदना प्रकट किया है.