18/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : गोंदुडीह खास कुसुंडा (जीकेकेसी) कोलियरी अंतर्गत कोयला उत्खनन कार्य करने के लिए आनेवाली एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी में विस्थापितों रैयतों प्रभावितों को प्राथमिकता के आधार पर नियोजन सहित मांगो को लेकर धारियांजोबा शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार की शाम स्थानीय प्रभावितों रैयतों ने बैठक कर एकजुटता दिखा प्रदर्शन किया.इस दौरान बैठक की अगुवाई करनेवाले बलराम प्रसाद गुप्ता और गोपाल यादव ने कहा कि खारिका बाद,रवानी बस्ती, धारियाजोबा,दास बस्ती,गोंदुडीह सहित आस पास के ग्रामीण बैठक में शामिल थे.इससे पहले तक जो भी कंपनी यंहा काम करने आई,लोगो को ठगने छलने का काम किया.लोगो के बीच में किसी को खड़ाकर बीसीसीएल प्रबंधन सिर्फ अपना काम निकलने का कार्य किया.विस्थापितों रैयतों को अनदेखा न कर उन्हें घर के बदले क्वार्टर,जमीन के बदले मुवावजा, लोगो को नियोजन दे अपना कार्य सुचारू रूप से करे.अन्यथा कंपनी का चक्का जाम होगा. अन्याय किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा. बैठक और प्रदर्शन में शामिल होनेवाले लोगों में बलराम गुप्ता,अश्वनी प्रामाणिक उर्फ छोटू,गोपाल यादव,संजय यादव,पंकज यादव, रंजीत यादव, कृष्णा यादव,मुन्ना यादव,बसंत चौहान,मिथिलेश पासवान,भीम प्रामाणिक,राकेश कुमार सिंह,गोपाल रवानी उर्फ मुन्ना,मो अली हुसैन,मो इशाक मियां,मो फिरोज अली,गौरी यादव,रवि यादव,अमर यादव,विजय यादव,सोनू यादव सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल थे.