18/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : छाताटांड आंचल कार्यलय गोधर में गुरुवार को नगर निगम के द्वारा शिविर लगाकर जनसुनवाई शिविर का कार्यक्रम किया गया. जिसमें नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संदीप अनुराग टोपनो व सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार उपस्थित हुए.शिविर में समस्याओं के निदान के लिए कई तरह के स्टाल लगाए गए थे. शिविर में आए लोगों मे पानी बिजली नाली की साफ सफाई स्ट्रीट लाइट होल्डिंग सहित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की मुद्दा सामने आई. जिसको लेकर अपर नगर आयुक्त संदीप अनुराग टोपनो ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया. वही मीडिया से बात करते हुए कहा कि पेयजल शौचालय नाली सड़क सहित कई समस्या सामने आई है.जिसको हम लोग जल्द दूर करने का प्रयास करेंगे.समस्याओं को लेकर कुछ लोगों का आवेदन भी प्राप्त हुआ है उनकी समस्या को जल्द समाधान किया जाएगा.मौके पर वार्ड 13 की पार्षद करमी देवी भी उपस्थित थी.