19/6/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : शुक्रवार को धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 14 के अंतर्गत ज्ञान विज्ञान समिति धनबाद द्वारा असर संस्था के मार्गदर्शन में खरिकाबाद पर्यावरण समिति की सुचारु रूप से संचालन के लिए द्वितीय बैठक वार्ड संख्या 14 के पार्षद मो. निसार आलम के अध्यक्षता व संचालन ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव भोला नाथ राम द्वारा किया गया.इस बैठक में पिछली बैठक की समीक्षा करते हुए कहा गया कि पिछली बैठक में पर्यावरण समिति के संक्षिप्त जानकारी समिति के उद्वेश्य,शिक्षा स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर की गई थी.पर्यावरण समिति में अध्यक्ष मो. निसार आलम,सदस्यों में आशा देवी,रविन्द्र कुमार राम,भोला नाथ राम,कैलाशपति मधेशिया,जयंती देवी,दिनेश धारी,बिंदु वर्णवाल ,बिमल चंद्र प्रामाणिक,राजेश कुमार दास , मालती कुमारी विरुआ समिति में चयन किया गया.आज के बैठक में पर्यावरण समिति क्या है ? , पर्यावरण समिति की भूमिका , समिति कार्य कैसे करेगी आदि मुद्दों पर चर्चा की गई.असर के सत्यम झा द्वारा कहा गया कि पर्यावरण समिति बनने से स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ेगी और उनकी समस्याएं सही स्तर तक पहुंच पाएगी.इससे खनन क्षेत्रों में प्रदूषण की निगरानी बेहतर होगी ,प्रशासन और समुदाय के बीच संवाद मजबूत होगा और पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रयास किए जा सकते है । पर्यावरण समिति के सभी सदस्यों को प्रशिक्षण 5 जुलाई 26 को दी जाएगी.इस बैठक में मालती कुमारी विरुआ,आशा देवी,मीरा देवी,राजेश कुमार दास,रविन्द्र कुमार राम,विमल प्रमाणिक जयंती देवी,दिनेश धारी,कमला देवी,पार्वती देवी आदि साथी मौजूद थे.