19/6/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : शुक्रवार को डैफोडिल्स एकडेमी करकेंद में डैफोडिल्स एकाडेमी के संस्थापक स्व०चंडीचरण बनर्जी का 25वां पुण्यतिथि मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किए एवं पुष्प सुमन अर्पित किए । उन्होने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताए कि मेरे पुज्य पिता स्वः चंडीचरण बनर्जी (चंडीसर) पुटकी उच्च विद्यालय, पुटकी के गणित शिक्षक थे। वह एक आदर्श छात्र दरदी शिक्षक थे। वह महान शिक्षाविद एवं गणितज्ञ थे। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने घोषणा किए कि 19 जुन से 26 जुन तक विद्यालय में निशुल्क नामंकन किया जाएगा। केबल तीन महिना का मासिक शुल्क जमा करना होगा।इस श्रधाजली सभा में चंडीसर की कुछ छात्र भी आए थे।सभी ने अपना अपना विचार व्यक्त किए उनके बारे में बताए एवं श्रधा सुमन अर्पित किए। विद्यालय शिक्षिका मिताली चटर्जी, एवं सुमन सिंह, एवं झुमा दत्ता ने श्रद्धांजली गीत गाकर संस्थापक स्व०चंडीचरण बनर्जी को स्मरण करते हुए श्रद्धांजली अर्पित किए।विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाओ में देवाशीष मुखर्जी, जयंत घटक, संजय दत्ता ,चंदन पासवान, स्वाशत रंजन कर, अनिल सिंह, शशि सिंह ,उषा, डोली प्रसाद, मुनमुन सेन, कविता दत्ता करूना चंदा, बर्मा सर, कौशल झा, रीचा अग्रवाल , महक अग्रवाल, सलोनी मधेशिया, शिप्रा ,गुड़िया, विपुल, आदि ने श्रधा सुमन अर्पित किए एवं अपना अपना विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ग्रामीण एकता मंच का अध्यक्ष रंजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने भी स्व०चंडीचरण बनर्जी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं अपना विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओ ने विद्यालय प्रांगण में लगभग 20 पौधारोपण किए। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ का सराहनीय योगदान रह।