19/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल व उपाध्यक्षा पूर्विता रमैया शुक्रवार को कुसुंडा एरिया के मटकुरिया स्थित ऑफिसर्स क्लब में कुसुंडा एरिया संस्कृति महिला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंची.इस दौरान सामाजिक दायित्वों के तहत दो दिव्यांग धर्मेंद्र यादव,शंभू पासी को वीलचेयर और स्वीट्स दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अग्रवाल और उपाध्यक्षा श्रीमती रमैया ने दिया. मौके पर कुसुंडा एरिया संस्कृति महिला समिति अध्यक्षा मीनल त्रिवेदी अन्य क्षेत्र से आई महिला समिति की अध्यक्षा संस्कृति महिला समिति सदस्यगन अन्य सदस्य उपस्थित थी.