21/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर के प्रांगण में आरोग्य भारती के द्वारा योग शिवर का आयोजन किया गया। पतंजलि योग विद्यापीठ से शिक्षा प्राप्त शिक्षिका आरोग्य भारती महिला आयाम प्रांत प्रमुख रमा सिन्हा, जिला अध्यक्ष ममता सिंह,योग प्रमुख जया कुमारी सभी ने मिल कर भगवान धनवंतरी पूजन ,दीप प्रज्वलन एवं स्तवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।योग प्रोटोकॉल भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित लगभग 45 मिनट का योग सत्र है,जिसमें सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान शामिल हैं और उसी क्रम में सभी ने योग किया।प्रार्थना एवं ध्यान से शुरू कर ,सूक्ष्म व्यायाम(वार्म-अप),ताड़ासन,वृक्षासन,पदहस्तासन,अर्धचक्रासन,त्रिकोणासन,वज्रासन,भद्रासन,शशांकासन,अर्ध उष्ट्रासन,भुजंगासन,शलभासन,मकरासन,सेतुबंधासन,पवनमुक्तासन,कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान एवं शांति पाठ के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर प्रांगण में औषधीय पौधे लगा कर पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।प्रांत प्रमुख श्रीमति सिन्हा ने कहा "योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र का आधार है। आइए, योग को अपने दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।" 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए योग को नित्य करने की अपील की।योग प्रमुख जया कुमारी ने कहा योग का प्रथम अध्याय अनुशासन है और बिना इसके योग संभव ही नहीं। जीवन में चाहे जो ही उतार चढ़ाव आए जिसने योग को अपने जीवन में शामिल कर लिया वो विजेता है।इस कार्यक्रम में सह सचिव शोभा जी, पूर्व सचिव नीतू जी, धनबाद सांसद प्रतिनिधि (निगम) बॉबी पांडेय ,अंजलि कल्याणी,नीलम जी, रेणु जी,सुषमा जी, किरण जी , रीना साहू सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।