21/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कुसुंडा क्षेत्र के मटकुरिया स्थित ऑफिसर्स क्लब में अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग कर योगा डे मनाया.अधिकारियों को एरिया में कार्यरत अधिकारी योगा प्रशिक्षित शिक्षक आरएस सिंह ने योग सिखाया.योग सीखने पहुंचे अधिकारियों में पीओ अनिल कुमार सिंह,दिलीप कुमार,एरिया प्रशासनिक अधिकारी देवाशीष बाग,राजीव रंजन,ब्रजेश पाठक,अभय कुमार,सुनील कुमार सिंह, नील चक्रवर्ती,संजीव कुमार,गोलू ,चंदन चौहान सहित अन्य उपस्थित थे.