22/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केंदुआपुल स्थित श्रीश्री हनुमान मंदिर में चारदिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई.कलश यात्रा में महिला पुरुष व बच्चे भक्तिमय माहौल बनाए हुए थे.महिला भक्त अपने सिर पर कलश लिए हुए थी,जबकि पुरुष जय श्रीराम लिखा झंडा लिए हुए जयकारे लगा रहे थे.कलश यात्रा में शामिल महिला भक्त 108 कलश और पुरुष भक्त 108 झंडा लिए हुए मंदिर परिसर से बाजे गाजे और झांकी के साथ केंदुआडीह कोलियरी अंतर्गत खैरा तालाब जल लेने पहुंचे.मंदिर के पुजारी श्रीकांत पांडेय के देखरेख में तालाब से जल भरने के बाद मेरीन होते हुए केंदुआपुल सिनेमा हॉल के रास्ते होते हुए मंदिर परिसर पहुंचे. कलश यात्रा में मुख्य यजमान फूलचंद यादव,राजेश यादव, मंजीत यादव सपरिवार शामिल थे.मंदिर के पुजारी श्रीकांत पांडेय ने बताया कि मंगलवार की सुबह से 24घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा.जिसका समापन बुधवार को किया जाएगा.उसके उपरांत भंडारा का आयोजन किया जाएगा.गुरुवार को देवघर की कलाकार पल्लवी झा एंड टीम जागरण करेंगी.