26/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केंंदुआपुल स्थित श्रीश्री हनुमान मंदिर में चल रहे चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के चौथे दिन शुक्रवार की रात भगवती जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. राधा कृष्ण की झांकी ने जब से नैना पर अच्छी प्रस्तुति किया.देवघर से आई जागरण कलाकार पल्लवी झा ने अपने मधुर स्वर से क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है,क्या बिन बाती दीपक जलता है. सब दुनिया का मोह माया छोड़,गले में सांप की माला लपेटे अपने धुन में रहते है.आदि भजनों पर भक्तों को देर रात तक झुमाया.जागरण कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला ,पुरुष,बुजुर्ग और बच्चे भजनो का आनंद लेते रहे .कार्यक्रम में टुन्ना सिंह,फूलचंद यादव,राजेश यादव,बिट्टू रवानी,मोहन राम,नागेश्वर यादव, संतोष यादव,मंजीत यादव,भूटाली यादव,हीरालाल चौरसिया,विजय वर्मा,सोनू चौरसिया,श्री हनुमान मंदिर कमेटी सहित अन्य लोगो का सराहनीय योगदान रहा.