29/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सोमवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत गोधर स्थित माडा कार्यालय परिसर में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया.इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं. माँ के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को समर्पित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. अधिक से अधिक पौधारोपण कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण कर सकते हैं.उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए, ताकि धरती को हरा-भरा और सुरक्षित बनाया जा सके.पौधा रोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेखर सिंह,रविन्द्र सिन्हा,राजेश गुप्ता,रंजय सिंह,अभिमन्यु सिंह,तमाल राय,मनीष पाण्डेय,कपिल पासवान,नवीन वर्मा,आनंद खंडेलवाल,राजा चौरसिया,बालमुकुंद कुमार,नीतू सिंह,सुमंत पाठक,नवल सिंह,रमेश वर्मा,विजय महतो,मनोज चौहान,भोला चौहान,मनोज ताम्रकार,श्रीमती शीला देवी,भोला सिंह,राजेश सिन्हा,सचिन पासवान,अभिषेक राजराय,अजीत गुप्ता, राजा चौहान,विपिन राय,बंटी विश्वकर्मा,दीपक चौहान एवं विक्रम बर्णवाल सहित अनेक भाजपा कर्यकर्ता उपस्थित रहे.