29/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : सेवानिवृत होनेवाले असिस्टेंट इंजीनियर एक्सवेशन अरुण कुमार पाठक के सम्मान में सोमवार को कुसुंडा एरिया के वीटीसी सेंटर में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया.आयोजन वीटीसी की ओर से किया गया था.इस दौरान सेवानिवृत होनेवाले असिस्टेंट इंजीनियर एक्सवेशन श्री पाठक को वीटीसी के अधिकारियों ने शाल ओढ़ा,फूलों की माला पहनाया.साथ ही उपहार स्वरूप सॉल,बैग, छाता,टोपी भेंट किया.मौके पर वीटीसी के जीटीओ राजेश कुमार,पूर्व चीफ मैनेजर एसपी सिंह,पूर्व सीनियर मैनेजर प्रेम कुमार,इंस्ट्रक्टर संजय कुमार के अलावे आयुष कुमार पाठक, सुधेंदु शर्मा,सुशीला देवी,सुनील कुमार चौहान,हृदयानंद यादव सहित अन्य उपस्थित थे.