29/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : पीबी एरिया जीएम जीसी साहा ने सोमवार को केंदुआडीह थाना परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में पुजारी रमेश तिवारी के देखरेख में पूजा अर्चना किया.इस दौरान उन्होंने जलाभिषेक भी किया और मंदिर परिसर में हो रही सत्यनारायण पूजा में शामिल हो क्षेत्र की शांति सुख समृद्धि की कामना की.सत्यनारायण पूजा में यजमान के रूप में केन्दुआडीह थाना के जयराम झा,पीबी एरिया के जयप्रकाश सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने पूजा संपन्न कराई. मौके पर केन्दुआडीह के9लियरी के वर्कमैन इंस्पेक्टर रामनाथ श्रीवास्तव, सब इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद,एएसआई जनक सिंह,रीना कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.