29/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : गोपालीचक कोयला डंप में डीओ के तहत कोयला उठाव को लेकर रविवार को उत्पन्न विवाद के बाद सोमवार को भारी पुलिस बल तैनात किया गया.गुणवत्तापूर्ण कोयला समय पर नहीं मिलने से विवाद की स्थिति बनी थी.सूचना पर धनबाद डीएसपी प्रकाश सोय, पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची.बीसीसीएल के पीबी एरिया महाप्रबंधक जी.सी. साहा सहित अधिकारियों ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन ने धनबाद मेयर संजीव सिंह से फोन पर वार्ता के बाद मामले को शांत कराया.बीसीसीएल प्रबंधक जे पी साहा ने बताया कि समय पर कोयला उपलब्ध नहीं होने से विवाद हुआ था जिसे समझाकर सुलझा लिया गया। डीओ के नवीनीकरण का भी प्रयास किया जाएगा.