01/07/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुसुंडा एरिया के मटकुरिया स्थित ऑफिसर्स क्लब में सेवानिवृत अधिकारियों कर्मचारियों के सम्मान में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम के दौरान जीएम (एक्सवेशन) एके सिंह,एजीएम एके शर्मा,एरिया एचआर हेड योगिता सकलानी,एरिया प्रशासनिक अधिकारी देवाशीष बाग,एचआर प्रबंधक चन्द्रप्रकाश ने सेवानिवृत अधिकारी अरुण कुमार पाठक सहित कर्मचारियों मे मो० अकरम अंसारी (कार्यालय अधिक्षक धनसार), अर्जुन भुईया (वरीय ईपी फिटर/मकेनिक धनसार ) मोहन महतो (मैकेनिकल फिटर धनसार) , अजय कुमार सिंह (वरीय डम्पर ऑपरेटर धनसार),कृष्णा कुमार चौहान (ईपी फिटर धनसार), दुर्गा प्रसाद सिंह (पम्प ऑपरेटर धनसार) बानेश्वर माँझी (सामान्य सहायक गोधर), रमेश चन्द्र बाउरी (फोरमैन गोधर), लतिफ मियाँ अंसारी (ट्रामिंग प्रर्सनल गोधर), अजित कुमार महतो (केबलमैन गोधर) को फूलों की माला पहना शॉल ओढ़ा मेमेंटो,ग्रेच्युटी सेंगशन आर्डर,स्वीट्स,घड़ी सूटकेश उपहार स्वरूप भेंट कर उज्वल भविष्य की कामना की.इस दौरान सेवानिवृत अधिकारी और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जीएम एके सिंह ने कहा कि कंपनी से हर माह अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत हो रहे है.संख्या हर माह घट रही है, लेकिन कंपनी के नियमानुसार सेवानिवृति हर नौकरी पेशा व्यक्ति के विषय में आना तय है.नौकरी के बाद जीवन के दूसरी पारी की शुरुआत होती है.रिटायरमेंट के बाद कंपनी की ओर से मिलनेवाली राशि को सही जगह निवेश करे और सुखमय जीवन व्यतीत करे.एके शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत हुए अधिकारी और कर्मचारियों की कमी पूरी नहीं की जा सकती है.कंपनी को आगे बढ़ाने में सभी का सराहनीय योगदान रहा है. कार्यक्रम का संचालन राजभाषा विभाग के मनीष कुमार ने किया,जबकि मौके पर सुनील कुमार सिंह,आनंद कुमार,हीना देवी,गोलू हाड़ी,ब्रह्मदेव हजाम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.