01/07/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (BCKU) एवं (एटक) के तत्वावधान में बुधवार को 12वें JBCCI का जल्द गठन करने की मांग को लेकर 'मांग दिवस' का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कोयला मजदूरों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मजदूरों ने श्रमिक एकता, श्रमिक अधिकारों और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बी सी के यु नेता विवेक कुमार ने कहा कि 12वें वेज बोर्ड (JBCCI) के गठन में हो रही देरी से कोयला कर्मियों में भारी आक्रोश है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन वेतन संशोधन लटका हुआ है। अनुज पासवान ने मजदूरों के हितों की रक्षा, सुरक्षित कार्यस्थल, बेहतर सुविधाओं तथा श्रमिकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त रूप से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।मांग दिवस' कार्यक्रम में गोधर 26 हाजरी घर के पास मजदूरों ने केंद्र सरकार एवं कोल् इंडिया प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया । यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर JBCCI का गठन जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. प्रदर्शन मे मुख रूप से उपस्थित होने वालो मे गोबिंद महतो, मुसाफिर अहीर,धरम बाउरी, मनोज हरिजन मनोकान्त बाउरी, बलदेव प्रसाद, प्रकाश कुमार, कमल सिंह, राज कुमार पासवान, बरका टुडू, रमजान अंसारी, सुभाष बाउरी, बलदेव प्रसाद, राम प्रसाद नोनिआ, तूफानी भुइया आदि शामिल थे.