02/07/2026
धनबाद // तेतुलमारी : प्यार अंधा होता है,बिहार की प्रेमिका ने अपने प्रेमी के लिये अपना घर बार छोड़ कर अपने प्रेमी के घर तेतुलमारी पी एस बी 2 नम्बर पहुची, बताया जा रहा है कि औरंगाबाद (बिहार) की काजल नामक प्रेमिका गुरुवार को तेतुलमारी में अपने प्रेमी बिट्टू के घर अचानक पहुंची। प्रेमिका के पहुंचने की सूचना पर आस पास के काफी संख्या में लोग प्रेमी बिट्टू के घर पहुचे,आस पास के लोग भारी भीड़ जुटने लगी।इस पर प्रेमी के परिजन व ग्रामीणों के सहमति से स्थानीय नवनिर्मित देवी मंदिर के प्रांगण में प्रेमी के परिजन व ग्रामीणों के मौजूदगी में हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी करवाया दिया गया।प्रेमी प्रेमिका की शादी की बात सुन आस पास के भारी संख्या में भीड़ जुट गई।प्रेम विवाह के बाद उपस्थित परिजन व ग्रामीणों ने नव दंपति प्रेमी प्रेमिका को उज्ज्वल व खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया।