09/07/2026
धनबाद : कुसुंडा क्षेत्र अंतर्गत सिंह नगर केवड़ा तलाब के पास एना कोलियरी में असंगठित शाखा के विस्तार को लेकर दिनांक - 08/07/2026 दिन बुधवार को एक सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एना परियोजना लोडिंग प्वाइंट में स्थानीय बेरोजगारों को डियो ट्रक लोडिंग में रोजगार दिलाने एवं बिजली पानी की समस्या को रखी। सभा में सैकड़ों लोग एटक यूनियन में शामिल हुए। एटक यूनियन में शामिल हुए लोगों को कुसुंडा क्षेत्रिय अध्यक्ष छोटू राम ने माला पहनाकर स्वागत किये। कार्यक्रम में कौशल वर्मा, खगेश राज शर्मा, प्रवीण कुमार, उमा शंकर कुमार, गोविंद भुईया, मोहम्मद असलम, उपेन्द्र कुमार, राजेश भुइया, कलवा देवी,रजनी देवी आदि उपस्थित थे।