09/07/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा धनबाद में गुरुवार को डीएवी सीएमसी नई दिल्ली के उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर ए.के. अदलखा तथा डीएवी झारखण्ड जोन-बी के एआरओ एम.के. सिन्हा ने विद्यालय का औपचारिक भ्रमण किया।आगंतुक अतिथियों का विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार दूबे ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर ब्रिगेडियर ए.के. अदलखा ने विद्यालय के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल, कुसुंडा की सफलता के पीछे शिक्षकों का उत्कृष्ट टीमवर्क स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि प्राचार्य अजीत कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।डीएवी झारखण्ड जोन-बी के एआरओ एम.के. सिन्हा ने विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यालय परिवार से इसी समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करते रहने का आह्वान किया।इस गरिमामयी अवसर पर श्रीमती दोलॉन चापा बनर्जी प्राचार्या डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर,श्रीमती इंदु प्रसाद प्राचार्या, डीएवी पब्लिक स्कूल मुनिडीह की प्राचार्या डॉक्टर अभिलाषा सिंह प्राचार्या डीएवी पब्लिक स्कूल बनियाहीर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने उनके प्रेरणादायी उद्बोधन एवं मार्गदर्शन को अपने लिए अत्यंत प्रेरक एवं उत्साहवर्धक बताया।