09/07/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केंदुआ न्यू मरीन गोपालीचक स्तिथ पंचमुखी हनुमान नर्मदेश्वर रामेश्वर त्रिदेव मंदिर के तृतीय वार्षिक महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई.कलश यात्रा में महिला पुरुष व बच्चे भक्तिमय माहौल बनाए हुए थे.महिला भक्त अपने सिर पर कलश लिए हुए थी. जबकी पुरुष महिला व बच्चों के जय श्री राम की जयकारों से पुरा केंदुआ करकेंद भक्ति में मय से गुंज उठी.कलश यात्रा में शामिल महिला भक्त 111 कलश और पुरुष भक्त 51 झंडा लिए हुए मंदिर परिसर से बाजे गाजे के साथ केंदुआडीह से करकेंद रानी सती मंदिर से वापसी अंतर्गत कुआ से जल भरने के बाद मंदिर परिसर पाहुंचे और मंदिर में अयोध्या से श्री राम जी के बल स्वरूप को लाया गया और उनका भी प्राण प्रतिष्ठा किया गया.कार्यक्रम के निवेदक सुमित कुमार माली बजरंग दल के जिला के सहसंयोजक और पवन कुमार शर्मा,मयंक पांडे, शुभम गिरी,अरनव पसवान,आदित्य ताती,अजय पसवान,राजा ,गोलू ,शुभम ताती ,सगार सरोज ,रोनक ,दुगु कुमार ,आयूष पसवान,आयूष ताती शामिल थे.मंदिर के कार्य के पुजारी आचार्य पिंटू पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से 24घंटे का अखंड कीर्तन होगा.जिसका समापन शनिवार को किया जाएगा.उसके उपरांत रविवर को भंडारा का आयोजन किया गया है.