10/07/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुसुंडा क्षेत्र संख्या 6 अंतर्गत गोंदूडीह खास कुसुंडा कोलियरी के मुक्तिनाथ मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) असंगठित मजदूरों की एक सभा संजय पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई. सभा में मुख्य रूप से संगठित के क्षेत्रिय अध्यक्ष छोटू राम उपस्थित थे.उनके सामने स्थानीय मजदूरों ने क्षेत्र की समस्याओ को रखा.वही मिडिया से बाते करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष छोटू राम ने कहा की गोंन्दुडीह में असंगठित शाखा के विस्तार को लेकर मजदूरों के साथ एक सभा किया गया.यहां के मजदूरों की हर समस्या को जल्द दूर करने का काम किया जाएगा.सभा में दर्जनों मजदूर एटक यूनियन के शामिल हुए.जिन्हे क्षेत्रीय अध्यक्ष छोटू राम ने माला पहनकर स्वागत किया.कार्यक्रम में कंचन यादव,मोहन राम,योगेन्द्र यादव,इंदर भुईया,भोलू यादव,संजय राम,गुड्डू पंडित, महेश भुईया,मंटू दास,विनोद यादव,ललन पासवान,अशोक सिंह, कुंदन पासवान,राकेश हाड़ी, रितेश कुमार,श्रवण कुमार, राजा कुमार,अनिल कुमार,चंदन कुमार,शांतनू कुमार,विष्णु बाउरी आदि उपस्थित थे.