31/10/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुसुंडा एरिया अंतर्गत मटकुरिया स्थित ऑफिसर्स क्लब में शनिवार को एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया.इस दौरान विभिन्न इकाइयों से सेवानिवृत्त हुए 15 कर्मचारियों को अंगवस्त्र (शॉल), माला, मोमेंटो, घड़ी, ग्रेच्युटी सेंक्शन ऑर्डर और उपहार स्वरूप मिठाइयां देकर पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई.समारोह में कंपनी के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर लंबी सेवाएं देने वाले 15 कर्मियों
सुरेश महतो (मैकेनिकल फिटर),इसुफ अंसारी (टंडेल),राधा मोहन चौहान (ड्रिल ऑपरेटर),किशुन नोनिया (डम्पर ऑपरेटर),मुख्तार मियाँ (ट्रामर),महाबीर रविदास (ब्लास्टिंग की मैन),कुलवंत सिंह (क्रेन ऑपरेटर),राज कुमार राय (चालक),राजाराम रवानी (वरीय ईपी फिटर),जीवन रजवार (लाइन मजदूर),ओम प्रकाश सिंह (वरीय ओवरमैन),रामाश्री पासवान (फीडर ब्रेकर ऑपरेटर),सत्यनारायण सोरेन (ब्लास्टिंग की मैन),सूरज रजक (कॉपर वाइन्डर ऑपरेटर),मरछु राम (सपोर्ट मिस्त्री)को सम्मानित किया गया.विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने मंच पर अपने लंबे कार्यकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों को सहकर्मियों के बीच साझा किया.उन्होंने बीसीसीएल परिवार के साथ बिताए गए वर्षों को अपने जीवन का सबसे अहम हिस्सा बताया.सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से एरिया एचआर हेड योगिता सकलानी, एरिया प्रशासनिक अधिकारी देवाशीष बाग और एरिया लीगल ऑफिसर चंद्रप्रकाश शामिल रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में विशाल कुमार, मनीष कुमार, ब्रह्मदेव हजाम, कुंदन रविदास, गोलू हाड़ी, हिना देवी और संतोष कुमार महतो की भी सक्रिय उपस्थिति रही.वहीं, पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन राजभाषा विभाग के मनीष कुमार द्वारा किया गया।